फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मानवता हुई तार-तार, तीन घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा शव, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल

Fri, 30 Apr 2021 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा में हस्तिनापुर सीएचसी में तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीन बना रहा।
विज्ञापन
सीएचसी में पड़ा रहा शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा में हस्तिनापुर सीएचसी में तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीन बना रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। थाने पहुंचकर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है।

विज्ञापन


मामला गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। सीएचसी परिसर के एक कोने में चादर में लिपटा शव पड़ा मिला। अस्पताल पहुंच रहे लोगों ने शव को देखा तो भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। लोगों का आरोप है कि करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। इस बीच किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, देर शाम हस्तिनापुर निवासी सुशील कुमार थाने पहुंचा और मृतक की शिनाख्त अपने चाचा राजेंद्र के रूप में की। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बीमारी से मौत हुई है। एसओ अशोक कुमार ने कहा कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


कार सवार छोड़कर गए थे शव
हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि कार सवार कुछ लोग सीएचसी परिसर में शव को रखकर भाग गए थे। स्वास्थ्यकर्मियाें ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार नहीं पकड़े जा सके। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।

कौन छोड़ गए थे शव, स्वास्थ्य विभाग क्यों रहा चुप
हस्तिनापुर के राजेंद्र का शव करीब तीन घंटे तक लावारिश हालत में रहा। डॉक्टरों का आरोप है कि कार सवार शव छोड़कर गए थे। सवाल है कि कार सवार शव को छोड़कर क्यों गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तीन घंटे तक संवेदनहीनता क्यों बरती। पुलिस को तुरंत जानकारी क्यों नहीं दी गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी

भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब परिवार के तीन और सदस्य संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें