फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आबकारी विभाग ने सरधना के कुलंजन गांव में शुक्रवार तड़के छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान पकड़ा। मौके से ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) के कई भरे ड्रम, बोतलें, नकली रैपर, ढक्कन और क्यूआर कोड बरामद किए। यह माल सप्लाई करने आए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया की बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि सरधना के ग्राम कुलंजन में आधी रात को अवैध शराब बनाने का सामान उतरने वाला है। आबकारी निरीक्षक अनुराधा कुमारी और आशुतोष दुबे के नेतृत्व में टीम रात में ही कुलंजन पहुंच गई। सुबह चार बजे एक इको कार और बाइक सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे। बाद में कैंटर पहुंचा। बाइक सवार युवकों ने कैंटर से ड्रम उतारकर कार में चढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान आबकारी टीम ने छापा मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक भाग गए। कैंटर चालक अब्दुल पुत्र ताहिर निवासी सरधना और मोनू पुत्र आदेश निवासी दौराला को टीम ने गिरफ्तार किया।
दौराला में होनी थी डिलीवरी
कैंटर चालक अब्दुल ने बताया कि सारा सामान वह शामली के झिंझाना कस्बे के राणा ढाबे से लेकर आया था। इसकी डिलीवरी बबलू व योगी पुत्र सलेखचंद निवासी मोहल्ला विक्रमपुरी दौराला को होनी थी। बाइक छोड़कर भागने वाले दोनों भाई थे। बरामद अल्कोहल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

यह समान किया गया बरामद
आबकारी टीम ने कैंटर से एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल से भरे नौ ड्रम, भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन, नकली क्यूआर कोड, मिस इंडिया मार्का नकली रैपर, पांच किलोग्राम सफेद दानेदार पदार्थ और करीब 700 मिलीलीटर रंगीन गाढ़ा द्रव्य बरामद किया। इन सभी का प्रयोग नकली शराब बनाने में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें