फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालय में छात्राओं को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
दौराला। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दौराला मेरठ में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की तर
विज्ञापन
दौराला। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काशी दौराला मेरठ में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के सौजन्य से टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं को एचपीवी एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव, नशा मुक्ति और टीबी मुक्त भारत के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इसमें करीब 20 छात्राओं ने वैक्सीनेशन का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की डॉ. प्रतिभा देवी, स्वास्थ्य विभाग की शशि कुमार और माधव समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान के दौरान आस्था सिंह, नेहा, दिया, वैशिका, साक्षी, प्रथमा मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें