मेरठ हॉर्स शो और नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में रविवार को दर्शकों को खूब मनोरंजन हुआ। सिक्स बार इवेंट में जैसे-जैसे जंपिंग की ऊंचाई बढ़ रही थी, वैसे-वैसे दर्शकों के दिल की धड़कन तेज हो रही थी। हार्स में कबूतर और अमृत की उछाल ने सबको दिवाना बना दिया। पिछले तीन दिन की प्रतियोगिता में विजेताओं को पाइन डिविजन के जीओसी मेजर जनरल राजेश चाबा ने पुरस्कार दिया।
मेरठ हॉर्स शो ओपन जंपिंग सिक्स बार इवेंट में घोड़ों को छह ऊंचाई को एक के बाद लांघना था। इस काम को आरवीसी के सवार प्रदीप जनगम और उनके घोड़े कबूतर ने बखूबी किया। वह पहले स्थान पर रहे। दूसरे नंबर पर केएसएन के कीरत सिंह नागरा और उनका घोड़ा बिग मनी और आरवीसी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक मिश्रा और उनका हार्स एस्कॉट इंडिया रहा। एनीईसी जीडी सेकेंड जंपिंग सिक्स बार इवेंट में आरवीसी के मेजर हरमनजीत सिंह ने अपने हॉर्स अमृत के दम पर पहला स्थान हासिल किया। ईसीई बंगलूरू के नितिन गुप्ता और तीसरे नंबर गुरशोभा सिंह रहे। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के कमांडेंट मेजर जनरल देव राज, डिप्टी कमांडेंट ब्रिगेडियर बापू प्रसनल्ली भी मौजूद रहे।