फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा में चार लाख से अधिक छात्र

Mon, 13 Feb 2017 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
logo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा 2017 में रिकॉर्ड परीक्षार्थी परीक्षा देंगेे। विश्वविद्यालय के आंकड़े के मुताबिक मेरठ और सहारनपुर मंडल में 4 लाख 88 हजार 80 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन रेग्युलर और प्राइवेट के वार्षिक प्रणाली वाले छात्र शामिल हैं। सेमेस्टर परीक्षा में करीब सवा लाख छात्र अलग हैं। विवि परीक्षा की तैयारी में जुटा है। इस सप्ताह स्कीम जारी करने की तैयारी है। विवि एडमिट कार्ड भी जल्द अपलोड करने का दावा कर रहा है। चुनाव की छुट्टी के बाद विवि की प्राथमिकता परीक्षा है। रिकॉर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने का काम चल रहा है। विवि ने कॉलेजों से सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

 
साल में विवि के दो बड़े आयोजन मुख्य परीक्षा और दीक्षांत समारोह रहते हैं। इस बार दोनों लगभग साथ-साथ हैं। एक मार्च से परीक्षा शुरू करने की तैयारी है तो 10 मार्च को दीक्षांत समारोह है। यह पहले 13 फरवरी को होना था, लेकिन चुनाव की वजह से तिथि बदल गई थी। मुख्य परीक्षा में यूजी, पीजी और रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों की परीक्षा होनी है। पिछले साल करीब 4 लाख 60 हजार ने मुख्य परीक्षा दी थी। 

इस बार आंकड़ा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी मेरठ जिले 110711 हैं। सबसे कम नोएडा में 22523 हैं। विवि इस सप्ताह स्कीम जारी करने का दावा कर रहा है। स्कीम आते ही दो-तीन दिन में एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।  फिलहाल बड़े आयोजन के लिए सेंटर तय करने का काम किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें