फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों पर ताले, थाने से चेतावनी के साथ जमानत  

Thu, 22 Mar 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रोडवेज के सामने चार होटलों पर छापामारी के दौरान गिरफ्तार 41 लड़कों को बुधवार को थाना सदर बाजार से चेतावनी के साथ जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं, 38 लड़कियों को महिला थाने से मंगलवार रात छोड़ दिया गया था। जबकि तीन लड़कियों को बुधवार को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। 
विज्ञापन

एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने क्राइम ब्रांच व महिला थाना पुलिस के साथ मंगलवार को भैसाली बस अड्डे के सामने लाभ महल, खालसा, शेर-ए-पंजाब व प्रिंस होटल में छापा मारकर वेस्ट यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड के 82 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। एएसपी के अनुसार बुधवार को चारों होटलों पर पुलिस ने अपने ताले लगा दिए। जबकि इन होटलों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

पुलिस की थी सेटिंग 
एएसपी और क्राइम ब्रांच की छापामारी से कई पुलिस वालों का धंधा बंद हो गया। जांच में कई पुलिसवालों के नाम सामने आए तो खलबली मच गई। पुलिस अफसरों का मानना कि कई मीडियाकर्मी भी इन होटलों से वसूली करते थे। एएसपी का कहना है कि जांच में ऐसे पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों के नाम उजागर किए जाएंगे। एसएसपी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही है। वहीं एसएसपी ने एएसपी कैंट को कैंट और शहर के अन्य होटलों की जांच सौंपी है। ऐसे में जल्द ही ऐसे होटलों को चिह्नित कर छापामारी होगी।
विज्ञापन


तुमने तो बदनामी करा दी
होटलों से पकड़े गए लड़के-लड़कियों को सुपुर्दगी में लेने के लिए मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक थाने में परिजनों का तांता लगा रहा। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों की वहीं खबर ले ली। बच्चों को फटकारते हुए कहा कि बहुत बदनामी करा दी। पुलिसकर्मी इस दौरान नसीहत देते रहे कि जो हुआ, उसे छोड़ दो। आगे से अपने अपने बच्चों पर ध्यान दो। कई लड़कों ने बेवजह फंसाने की बात कही। जिस पर परिजनों ने पुलिस के सामने ही उन्हें खूब डांट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें