फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रही थी हुक्का पार्टी, SP सिटी ने छापेमारी कर पांच दबोचे

Fri, 27 Oct 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में आबूलेन के रोजाना रेस्टोरेंट पर छापा मारकर एसपी सिटी ने हुक्का बार चलने का खुलासा किया। इस दौरान हुक्का पार्टी कर रहे युवक भाग खडे़ हुए। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सहित स्टाफ के पांच लोेगों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार शिकायत मिल रही थी कि आबूलेन में कुछ होटलों और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। जिस पर बृहस्पतिवार दोपहर दो रेस्टोरेंटों पर छापा मारा गया। इस दौरान सेंट्रल पर्ल रेस्टोरेंट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन रोजाना रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। यहां एक हुक्का पाइप सहित चालू हालत में मिला। चार आधुनिक हुक्के, काफी मात्रा में तंबाकू के अलग-अलग फ्लेवर के पैकेट बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि रोजाना रेस्टोरेंट के संचालक कैलाशचंद और कर्मचारी अमित सिंह, सचिन, रोहित और सैम को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि ये कोई बड़ी धारा नहीं है। थाने से ही सभी को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन

सर ये तो बटर स्कॉच काफी की महक है

रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट्रल पर्ल रेस्टोरेंट में तलाशी के दौरान एसपी सिटी को अजीब सी गंध आई तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने एएसपी अंकित मित्तल से गड़बड़ी की आशंका जताई तो वहां मौजूद स्टाफ बोला सर ये हुक्के की नहीं बटर स्कॉच काफी की खुशबू है। हुक्का हमारे यहां नहीं चलता। एसपी सिटी ने अच्छी तरह चेक कराया। संतुष्ट होने के बाद ही टीम यहां से लौटी।

...बचने के पूरे इंतजाम
आबूलेन के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने बचाव के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। उन्होंने कुछ इस तरह सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं जिससे रेस्टोरेंट के बाहर सड़क से लेकर जीने तक की पूरी लोकेशन साफ नजर आती है। पुलिस नजर आते ही तत्काल होटल के अंदर की लोकेशन बदल दी जाती है। सामान के साथ अंदर मौजूद लोगों को भी दूसरे रास्तों से इधर-उधर कर दिया जाता है। छापामारी से पहले ही रेस्टोरेंट में सब कुछ ओके कर दिया गया। चर्चा पुलिस कार्रवाई के लीक होने की भी रही।​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें