फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही नफरत की सियासत : मदनी

Fri, 27 Oct 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
एकता सम्मेलन में बोलते जमीयत उलमा के सदर मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में कौमी एकता कांफ्रेंस में जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में नफरत की सियासत हो रही है, जैसा 75 साल पूर्व मुसलिम लीग ने किया था, वैसे ही हालात पैदा किए जा रहे हैं, जो देश की जनता के लिए ठीक नहीं हैं।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को शामली में दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया अरबिया रशीदिया में आयोजित कांफ्रेंस में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हजारों साल से देश में हिंदू और मुसलिम भाईचारे के साथ रहते आए हैं। गांवों में हिंदू और मुसलिम आपस में मिल जुलकर रहते हैं, लेकिन बीते कुछ साल में देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75 साल पूर्व जिस तरह मुसलिम लीग ने हालात पैदा किए थे, तब हम लोगों को हिंदुओं का पिट्ठू कहा गया था। हमारे बुजुर्गों की पगड़ी उछाली गई थीं। आज भी वैसे ही हालात पैदा किए जा रहे हैं। आज उसी तरह की सियासत भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कहने वाले चाहते हैं कि यहां सिर्फ एक ही धर्म के लोगों को जीने का हक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्म और जाति के लोगों का है। यह देश प्यार और भाईचारे से चलेगा, नफरत से नहीं। यदि नफरत की सियासत होती रही, तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।

पढ़ें : #tripletalaq पर बोले मदनी, सरकार को चाहिए कि वह पूरे होशोहवास में काम करें
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में भाग लेते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वहीं, कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कहा कि तीन साल पूर्व जो हालात हुए थे, उसके परिणाम सबके सामने हैं। कैराना पलायन का नाम लिए बगैर कहा कि वहां हिंदू मुसलिम एकता की जीत हुई। नफरत की आग फैलाने की कोशिश करने वालों को जनता ने आइना दिखाने का काम किया। हिंदू मुसलिम भाईचारे का पैगाम कैराना ने दिया। कुछ लोग ऐसे हैं, जो यह नहीं चाहते कि हिन्दू मुसलिम में प्यार और भाईचारा बना रहे। इसके अलावा सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, विजय कौशिक, शहर काजी मोहम्मद रागिब सिद्दीकी, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी इकराम, हाजी जहूर हसन, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद अशद, ताहिर, कारी बिलाल, अरशद और नौशाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें