फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद

Mon, 17 Aug 2020 05:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
हुक्का बार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक के बाद एक हुक्का बार का भंडाफोड़ हो रहा है। अब जिले में फिर से एक और हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार हुक्का बार में तमंचे पर डिस्को चलता मिला। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 11
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में डगआउट कैफे में हुक्का बार का मामला ठंडा हुआ नहीं कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में लेवल अप कैफे में हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। लॉकडाउन के दौरान चार मंजिला भवन में तीसरी और चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब पार्टी के साथ ही हुक्का बार और तमंचे पर डिस्को चल रहा था। पुलिस ने मौके से 54 आरोपी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन

3 of 11
आपत्तिजनक सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को 46 आरोपियों को नौचंदी थाने से जमानत दे दी गई, जबकि आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध बनी है।

4 of 11
मोबाइल फोन बरामद हुए - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शनिवार को लॉकडाउन में डेविड राघव की बिल्डिंग में तीसरी और चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। एसपी सिटी के निर्देश पर इंस्पेक्टर नौचंदी ने छापा मारा। पुलिस ने बताया कि इन दोनों मंजिल पर सौरभ सोनकर निवासी सदर और आमिर निवासी शाहजहांपुर किठौर लेवल अप के नाम से कैफे खोलने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले सौरभ ने आमिर के बर्थडे पर पार्टी का कार्यक्रम रखा था। पुलिस ने छापा मारकर तीसरी मंजिल से 41 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

5 of 11
गिरफ्तार किए गए युवक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम चौथी मंजिल पर पहुंची जहां से सौरभ और आमिर समेत आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ये युवक हुक्का पीने के साथ-साथ तमंचे पर डिस्को भी कर रहे थे। चौथी मंजिल पर भवन का मालिक डेविड राघव अपने चार दोस्तों के साथ एक अलग कमरे में शराब पी रहा था। पुलिस ने दोनों मंजिलों से 54 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

6 of 11
हुक्का बार से युवकों से बरामद हुक्के। - फोटो : अमर उजाला
ये सामान हुआ बरामद
आमिर, आसिफ, परवेज, जुनैद, सुफियान से तमंचे, सौरभ से डेढ़ किलो गांजा, आमिर और सलमान से 1-1 किलो चरस, तीन हुक्के, नशे का सामान, 102 मोबाइल, एमजी हैक्टर, फॉर्च्यूनर जैसी 20 लग्जरी गाड़ियां।  

यह भी पढ़ें: यूपी: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर थानों का घेराव, जोरदार प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में भिड़े पदाधिकारी, मारपीट
विज्ञापन

7 of 11
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
102 मोबाइल, लड़कियों की फोटो और वीडियो
पुलिस के अनुसार आरोपियों से 102 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां कौन हैं और इनके फोटो और वीडियो कहां बनाए गए, इसकी पड़ताल की जा रही है।

8 of 11
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
1. आमिर निवासी लावड़ इंचौली, 2. आसिफ कुरैशी निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर, 3. परवेज निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर, 4. सुफियान निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर, 5. जुनैद निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट, 6. सौरभ निवासी सदर, 7. आमिर निवासी अनवर मोहल्ला शाहजहांपुर किठौर, 8. सलमान निवासी मोमिन नगर लिसाड़ी गेट।

हुक्का बार में भाजपा के तीन नेता शामिल  

9 of 11
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में नई सड़क के पास बिल्डिंग में चलते मिले हुक्का बार और तमंचे पर डिस्को में भाजपा के तीन नेता भी शामिल होने बताए गए। इसको लेकर जोरों पर चर्चा रही। नौचंदी थाना पुलिस द्वारा मौके से ही ये तीनों नेता गिरफ्तार किए गए थे।

10 of 11
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों नेता शराब पार्टी में शामिल थे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय भाजपा नेताओं को भी थाने से जमानत पर छोड़ दिया। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा नेताओं के इशारे पर पॉश शास्त्रीनगर इलाके में रेस्टोरेंट व कैफों में हुक्का बार चल रहा है। नौचंदी पुलिस ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अपने हाथ पीछे क्यों खींच लिए। इसकी सूचना आला अधिकारियों को क्यों नहीं दी। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संघ पदाधिकारी ने दी थी सूचना
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में हुक्का चलने की सूचना संघ के एक पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद ही थाना पुलिस की नींद टूटी। एसपी सिटी ने उसके बाद सीओ और नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि हुक्का बार चलने की शिकायत लखनऊ तक भी की जा रही है। शास्त्रीनगर में पुलिस की मिलीभगत से हुक्का बार रेस्टोरेंट व कैफे में चलाया जा रहा है। नौचंदी पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। 14 अगस्त को महिला आयोग अध्यक्ष ने भी एसएसपी को शास्त्रीनगर में हुक्का बार पर शिकंजा कसने की बात कही थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ और 15 अगस्त को डग आउट के बाद एक और हुक्का बार का खुलासा हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें