फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल हुए थे चेतन चौहान, जानें- उनसे जुड़ी कुछ खास यादें

Mon, 17 Aug 2020 12:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ आए थे चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमित होने के बाद किडनी फेल होने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार आते ही शहरवासी भी शोकाकुल हो गए। वर्ष-2017 में भाजपा सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री बनते ही उन्होंने मेरठ का दौरा किया था। वह सीसीएसयू में हर साल योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचते रहे। उनके पास अब होमगार्ड मंत्री का कार्यभार था।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ आए थे चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे चेतन चौहान का स्वागत क्रीड़ा भारती ने किया था। बृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था। उन्हीं के प्रयास से गांवों में भी खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। वे वर्ष-2017 से 2019 तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्वामी कर्मवीर के योग शिविर में आते रहे। इस बार वह ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 13 मई 2018 को बीडीएम एकेडमी का उद्घाटन भी बतौर खेल मंत्री चेतन चौहान ने किया।
विज्ञापन

3 of 7
चेतन चौहान को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बीडीएम कंपनी के निदेशक राकेश महाजन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि 40 वर्षों से दोस्ती के साथ व्यापारिक रिश्ते भी रहे। वर्ष-2018 में मेरठ में आयोजित संघ के राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए। उनके निधन पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल त्यागी, श्वेता मैनी, डॉ. संदीप त्यागी ने दुख व्यक्त किया। 

4 of 7
चेतन चौहान
वहीं, लखनऊ में चेतन चौहान के निधन पर रविवार शाम कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। शोक प्रस्ताव में कहा गया कि चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई, 1947 को मेरठ में हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 7
चेतन चौहान
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में हुए थे शामिल 
पिछले 17 वर्ष से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से चले आ रहे अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम में भी चेतन चौहान ने वर्ष 2012 में शिरकत की थी। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम को देशभक्ति के जज्बे से जोड़ने के लिए सराहना भी की थी।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
उनके निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से समाज व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को संबल प्रदान करे। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद, मेरठ-हापुड़ लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ
चेतन जी मिलनसार व्यक्ति थे। मैं उनका क्रिकेट के जमाने से फैन रहा हूं। पार्टी के साथ-साथ उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। - विनीत शारदा, प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें