पैरा खिलाड़ियों का सम्मान करते जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता
जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने किया सम्मानित
कई प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं पदक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला पैरा खेल संघ की ओर से मंगलवार को गढ़ रोड स्थित संघ कार्यालय पर पैरा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने पैरा खिलाड़ी नवनीत और सारिक अली को उनके खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
नवनीत और सारिक ने हाल ही में ग्वालियर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था। 8 और 9 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग क्रीड़ा संस्थान में सेरेब्रल पाल्सी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ से नवनीत और सारिक अली ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नवनीत ने 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। सारिक अली ने 1500 मीटर दौड़ टी-36 श्रेणी में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। मंगलवार को जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया