फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलों में अहम योगदान के लिए किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को खेलों में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रभा ठाकुर, कुश्ती खिलाड़ी नीरू शर्मा और रजनीश कौशल को सम्मान दिया गया। ऋषभ एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन व क्रिकेट कोच अतहर अली ने तीनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि संस्थान की ओर से ऐसे आयोजन कराए जाते रहे हैं। एकेडमी से जो भी खिलाड़ी नेशनल खेलेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि समारोह में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मनोहर सराफ, शेखर, वरुण अग्रवाल, ईएम स्पोर्ट्स से विनीत सरीन, सुभाष राजपूत, एडवोकेट आनंद कश्यप सहित अन्य का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को दो क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें