मवाना। ए टू जेड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर बनानी थी। इंडियन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चे भी इसमें सम्मिलित हुए। स्कूल के प्रबंधक प्रणव रस्तोगी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अ समूह में कक्षा 1 व 2 से अतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब समूह में कक्षा 3, 4, 5 से नूर फातिमा नाम की बच्ची ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुल 72 प्रतिभागियों में से इन दो बच्चों ने प्रथम आकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रबंधक ने बच्चों को पुरस्कृत किया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।