फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसे कई पुलिसवाले, शिकायत सुनकर अफसर भी हैरान, शातिर तरीके से वसूली करता है गिरोह

Sat, 10 Apr 2021 12:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, गजेंद्र चौधरी, मेरठ

सार

  • युवाओं को हनी ट्रैप में फंसा रहा गिरोह
  • मेरठ में कई वर्दीधारी भी बने शिकार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट और फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग कर युवाओं को हनीट्रैप में फंसाया जा रहा है। ऐसा गिरोह काफी समय से सक्रिय है। यह गिरोह अधिकांश वर्दीधारियों को निशाना बना रहा है। साइबर सेल में एक महीने में ऐसी 18 शिकायतें आई हैं। कुछ शिकायतों को सुनकर तो अफसर भी हैरान रह गए। इनमें बताया गया है कि गिरोह के सदस्य अश्लील वीडियो बनाकर वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि फेसबुक की डीपी पर सुंदर युवतियों की फोटो लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। इसके बाद ही फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजे जाते हैं। फिर युवाओं को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के लिए कहा जाता है। 

इसके बाद युवाओं को फंसाया जाता है। युवाओं के फोटो-अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती है। इसके बाद अवैध वसूली की जाती है। कुछ पीड़ित युवाओं की अश्लील वीडियो उनके परिचितों के ग्रुप पर भी भेजी हैं और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन


वर्दीधारी भी बने शिकार
कई पुलिसकर्मियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर हनीट्रैप में फंसाया गया है। इसकी शिकायतें साइबर सेल में आई हैं। कुछ ने तो शिकायत तक नहीं की। एक थाने का सिपाही और दरोगा भी हनीट्रैप के शिकार हुए हैं। बताया कि इन दोनों से अब पैसे की मांग की जा रही है। वहीं, दो रिटायर्ड फौजी ने भी साइबर सेल में शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सनसनीखेज वारदात: चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर

राजस्थान का है गिरोह
साइबर सेल की जांच में हनी ट्रैप का शिकार करने वाला गिरोह राजस्थान का बताया जा रहा है। इसकी तलाश में साइबर सेल लगी है। एक टीम राजस्थान गई थी, लेकिन वहां से खाली हाथ लौट आई। हालांकि गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


हनी ट्रैप में शिकार होने वालों की शिकायत साइबर सेल में लगातार आ रही है। पुलिस अभी जांच करने में लगी है। इस गिरोह से जुड़ीं युवतियों और अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। - राम अर्ज, एसपी क्राइम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें