संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और छाया कराना महिला क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 62 रन से मैच जीता।
हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसमें आकाश ने 48 गेंद में 64 और उज्ज्वल ने 54 गेंद में 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रियांशिका ने चार विकेट, खुशी पाल ने तीन, नंदनी, शैलजा ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छाया कराना महिला क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नंदनी कौशिक ने सबसे अधिक 19 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षित, शुभ, रोहन ने दो-दो और देव व उज्जवल ने एक-एक विकेट लिया। हनी क्रिकेट एकेडमी ने 62 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच उज्जवल को चुना गया। इस मौके पर कोच छाया कराना, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।