फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने 128 रन से जीता मैच

विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद टीम
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी के बीच एक मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी ने 128 रन से बड़ी जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इसमें वंश तोमर ने 61 गेंद में 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। उज्ज्वल ने भी 43 रन का योगदान दिया। अभय ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैष्णव ने 4, उज्ज्वल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसमें अर्जुन ने 41, आर्यन ने 23, वंश ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सक्षम ने 4, देव ने दो और जैद ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच वंश तोमर को चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम व सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें