फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेेडमी ने आईटीआई ग्रीन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई ग्रीन के बीच एक मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 4 विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

आटीआई ग्रीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। इसमें ऋषभ ने 50 गेंद में 56 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जैद खान ने दो, देव अहलावत ने तीन, मयंक वर्मा ने 4 विकेट लिए। देव तोमर ने भी एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीता। इसमें समी ने 26, अभय ने 31, उज्जवल ने 10 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यश ने तीन, रुद्रा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच यश को चुना गया। मैच के बाद कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें