फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के गांव अच्छेजा निवासी अर्शी पुत्री इश्त्याक ने मुंडाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी, 2024 को गांव अजराडा थाना मुंडाली निवासी शुहेब के साथ हुई थी। मायके वालों ने उसे बाइक, सोने व चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख की नकदी देकर करीब 10 लाख रुपये की शादी की थी, परंतु तभी से उसकी ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं। सास शबनम, मौसा पप्पू, चाचा मंजूर, ननद गुलफ्सा, पति शुहेब ने धमकी दी कि यदि दहेज नहीं लाई तो जान से मार देंगे और लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सभी के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें