फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व गुरुग्राम से आए दो युवकों समेत मेरठ में कोरोना के 10 मरीज मिले, तीन हजार लोगों के घर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा

Mon, 01 Jun 2020 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • दिल्ली और गुरुग्राम से आए दो युवकों समेत कोरोना के 10 मरीज मिले  संख्या हुई 443,
  • मरीज शाहनत्थन, गंगाधाम गंगानगर, पुरानी तहसील, केसरगंज आदि स्थानों के रहने वाले हैं  
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और गुरुग्राम से आए दो युवकों समेत सोमवार को मेरठ में कोरोना के 10 नए मरीज मिले। मरीजों की संख्या 443 हो गई है।  सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में 13 साल का बालक और 65 वर्षीय वर्द्धा जामा मस्जिद के पास तहसील के रहने वाले हैं। यह पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज विपिन रस्तोगी के संपर्क वाले हैं, इनके परिवार और संपर्क वाले 15 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।  
विज्ञापन


इनके अलावा 30 साल का युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करता है। वह गंगाधाम गंगानगर का रहने वाला है। 63 वर्षीय वृद्ध शाहन्थन का रहने वाला है। न्यूटीमा अस्पताल में उनकी डायलिसिस हुई है। वह अब अल शिफा हॉस्पिटल जामिया नगर न्यू दिल्ली में भर्ती हैं।

55 वर्षीय महिला गोला कुआं की है। 52 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय महिला केसरगंज की है, जो पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार से हैं। 28 वर्षीय युवक गुरुग्राम से आया है, वह ब्रह्मपुरी का रहने वाला है, प्रवासी है।
विज्ञापन


62 वर्षीय वृद्ध मुर्गी फार्म कॉलोनी का रहने वाला है जो मेडिकल कॉलेज के पीछे है, जबकि 54 वर्षीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अब तक 313 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। अब 103 केस एक्टिव हैं। 221 सैंपल की जांच हुई। 230 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जो मरीज मिले हैं इनके संपर्क वालों की भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

न्यूटीमा अस्पताल की डायलिसिस यूनिट 24 घंटे के लिए होगी बंद
कोरोना पॉजिटिव मरीज की डायलिसिस करने के कारण न्यूटीमा अस्पताल की डायलिसिस यूनिट 24 घंटे के लिए बंद होगी। सैनिटाइज करने के बाद फिर से खोली जाएगी। पीपीई किट पहनकर डायलिसिस करने वालों को नहीं होना होगा क्वारंटीन।

निगरानी समिति को एक्टिव करने के निर्देश
मेरठ में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा ने जिले में निगरानी समिति को एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक ग्राम निगरानी समिति ने तीन हजार लोगों के घरों पर होम क्वारंटीन के नोटिस चस्पा किए हैं। जिससे उनकी निगरानी की जा सके। 

जिले की 479 ग्राम पंचायतों में प्रधान के साथ पांच सदस्यों की निगरानी टीम बनाई गई है। यह टीम बाहर से आने वालों की सूचना आला अधिकारियों को देकर उनके घरों पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा करती है। 

वहीं बाहर से आया व्यक्ति छह दिन बाद अपना कोरोना टेस्ट करा सकता है। टेस्ट नेगेटिव आने पर उसका होम क्वारंटीन खत्म हो जाएगा। फिलहाल जिले के 12 ब्लॉक और 479 ग्राम पंचायतों में 2300 लोग निगरानी में हैं। उनके घरों के लोगों को भी कोरोना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अभी तक 700 लोग होम क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें