कोरोना संक्रमण के दो मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में पहुंची और सैनिटाइजेशन कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दोनों कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
हजूराबाद गढ़ी का सिपाही अब बागपत के हिस्से में
हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही पिछले महीने पॉजिटिव मिला था। तब यह केस जिले की संख्या में नहीं गिना गया था। लेकिन सोमवार को इस केस को भी जिले की संख्या में जोड़ लिया गया। अब जिले में कुल केस 46 हो गए हैं।
दिल्ली से लगातार जिले में दस्तक दे रहा संक्रमण
जिले के लोगों का दिल्ली बड़ी संख्या में आवागमन होता है। जिले के युवा दिल्ली पुलिस समेत अन्य विभागों में नौकरी करते हैं। व्यापार और मेडिकल की जरूरतें पूरी करने के लिए भी दिल्ली आना-जाना पड़ता है। दिल्ली पुलिस के ही कई सिपाही संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा जीटीबी दिल्ली का स्वीपर संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसकी पत्नी भी जिले में संक्रमित मिली थी।