फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: सहारनपुर में होम क्वारंटीन एएनएम की मौत से हड़कंप, रात को सांस लेने में हुई थी दिक्कत

Sat, 25 Apr 2020 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शोक व नाराजगी व्यक्त करतीं साथी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के दौरान मदर टेरेसा क्वारंटीन सेंटर में 22 दिन तक ड्यूटी देने के बाद होम क्वारंटीन पर चल रही एएनएम अशोक विहार निवासी मेनका (40) की मौत से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एएनएम के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ड्यूटी के समय एएनएम को बचाव के जरूरी साधन उपलब्ध न करवाने का आरोप लगाया। साथ ही आशंका जताई कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच काम करने और विभागीय लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।

यह एएनएम सुनहैटी खड़कड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थी। यहां से उसकी ड्यूटी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मदर टेरेसा क्वांरटीन सेंटर में लगाई गई थी। यहां ड्यूटी पूरी करने के बाद से वह होम क्वारंटीन पर चल रही थी। पति सुबोध कुमार का कहना है कि सुबह सांस लेने में तकलीफ और उल्टी के बाद उसकी मौत हुई है। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी के दौरान ही इस एएनएम का सैंपल लिया गया था। इसमें कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एएनएम की मौत की वजह कुछ और रही होगी।

कोरोना संक्रमितों की संख्या 160 पहुंची
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी 151 से बढ़कर 160 तक पहुंच गई है। सीएमओ डा. सोढी के मुताबिक लखनऊ से आए नमूनों की जांच रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी केस हिस्ट्री देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें