फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले, 10 साल की बालिका भी मिली कोरोना संक्रमित

Sat, 25 Apr 2020 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा है। नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। शनिवार को भी 5 कोरोना पॉजिटिव  केस मिले हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 22 हो गए हैं, जबकि 5 की जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 212 जांच रिपोर्ट मिली ,जिनमें पांच पॉजिटिव केस पाए गए, इनमें मीरापुर की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली से आए तीन जमाती और खतौली में सैनी नगर की मस्जिद में क्वारंटीन एक जमाती शामिल है जबकि इस्लामनगर में शाहीन बाग से आने वाले मृतक सलीम की 10 साल की बहन भी कोरोना पॉजिटिव मिली है ।

मृतक सलीम की मां और दो बच्चे पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ विभाग और पुलिस की टीम संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई में लगी है। नए हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संबंधित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल  मुजफ्फरनगर  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव लोगों  की संख्या 22 हो गई है इसके अलावा पांच जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड हैं, जिन्हें दोबारा जांच को भेजा गया है। इन 22 मरीजों में एक मरीज दिल्ली में पॉजिटिव मिला, जबकि एक महिला नोएडा में पॉजिटिव मिली थी मंजू नामक यह महिला अपने घर सिसौली ठीक होकर आ गई है। 22 में से 11 जमाती हैं।

कोरोना मीटर मुज़फ्फरनगर
भेजे गए सैंपल 1029
निगेटिव आए    748
पॉजिटिव आए    22
लंबित सैंपल      261

सिसौली की महिला मंजू कोरोना पर विजय हासिल कर घर लौट आई है। एक पूर्व सैनिक दिल्ली जांच में पॉजिटिव मिला है। 22 केस में 11 जमाती हैं। इनके अलावा पांच जांच रिपोर्ट सस्पेक्टेड हैं जो फिर से भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें