फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हर दूसरा आदमी निकला दारूबाज  

Sun, 04 Mar 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग रोकने के लिए जिले में शुक्रवार को पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। जुमे की नमाज होने के चलते पीएसी और आरएएफ का पहरा रहा। वहीं, इस दिन सड़कों पर चली चेकिंग में वाहन चलाने वाला हर दूसरा व्यक्ति नशे की हालत में मिला।
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर स्टंट और हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने शहरी क्षेत्र में बीस से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाकर सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बेगमपुल, जीरो माइल, हापुड़ अड्डा और एल ब्लॉक पर चेकिंग की। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई और एएसपी कैंट सतपाल सिंह टीम के साथ दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड और कोतवाली में तैनात रहे। सरधना में एसपी देहात राजेश कुमार ने और मवाना में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने पीएसी के साथ चेकिंग की। इस दौरान कई जगह पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों पर लाठी बरसाईं।
एसपी सिटी ने बताया कि शहर में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर (शराब की जांच करने वाली मशीन) से वाहन चलाने वालों की चेकिंग की। इनमें 802 लोगों में से 450 लोग नशे की हालत में पाए गए। सभी को थाने भेजा गया। बाद में नशा उतरने पर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि देहात में 102 लोगों को नशे की हालत में पाए जाने पर हिरासत में लिया गया था, जिन्हें रात में छोड़ा गया। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने और नियम तोड़ने पर 24 कारों और 85 बाइकों के चालान किए गए थे। पुलिस की मौजूदगी में स्टंट नहीं होने दिया गया। पुलिस ने कुछ स्थानों पर सख्ती कर सड़कों से खदेड़ा। 
विज्ञापन

दिन भर दौड़ती रही पुलिस
जिले में मारपीट के मामले में 50 लोग घायल हुए। घायलों को मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी और जिला अस्पताल में लाया गया। कंट्रोल रूम पर मारपीट की सूचना पर दिनभर पुलिस दौड़ती रही। मारपीट और फायरिंग की कुछ सूचनाएं गलत तरीके से दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें