फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में खुशियों के संग बिखरे होली के रंग

विज्ञापन
जाग्रति विहार सी ब्लाक में समिप्ता क्लब द्वारा आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेती क्लब  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर में सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। सभी ने अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशियों को साझा किया। लोगों ने गुजिया और मठरी का स्वाद चखा। होली से गीत और नाटक प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम आकाशपुरम में आयोजित होली महोत्सव में ठाकुर जी का शृंगार किया गया। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी का गुणगान किया। पूजन दीपेंद्र जैन ने किया। भगवान कृष्ण की लीला पर प्रस्तुति आकर्षक रही। उधर, रोहटा रोड पर जवाहर नगर में बाला जी मंदिर में हवन, कीर्तन और भंडारा हुआ। पुजारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में होली खेली गई। संकट हरण के लिए हवन कराया गया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, जगमोहन, राजू, गौतम, विक्की, दीपा सहित अन्य मौजूद रहे।
होली खेल रहे नंदलाला...पर झूमे श्रद्धालु
- दिल्ली रोड पर महताब स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। भजनों के साथ फूलों की होली खेली गई। फूलों में सज रहे वृंदावन बिहारी, होली खेल रहे नंदलाला...जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। गुलाब की खुशबू और ईत्र की वर्षा के बीच हर कोई कृष्णमय हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, अमन गुप्ता, पवन मित्तल, महेश मित्तल, अंकित, जुगल किशोर, सर्वेश नंदन गर्ग, मनु, सत्येंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रफुल्ल राजवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समाज में समरसता लाता है होली उत्सव : सतीश गर्ग
- दिल्ली रोड स्थित होटल में लघु उद्योग भारती का होली मिलन समारोह हुआ। संचालन कर रहे संगठन के महानगर अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि होली का यह उत्सव समाज में समरसता लाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। इस दौरान गणेश वंदना भी हुई। राधा कृष्ण की मनमोहन झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पंकज, अनिल अग्रवाल, विवेक मित्तल, रूपक, अश्वनी गुप्ता, अर्पित, सौरभ, हिमांशु आदि रहे।
होली के गीतों पर नृत्य किया
- गढ़ रोड स्थित सभागार में योग विज्ञान संस्थान पूर्वी की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया। अतिथि सम्यक जैन और वाचस्पति मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। संचालन क्षमा और इंद्रा राजवंशी ने किया। कार्यक्रम में होली के गीतों पर नृत्य किया गया। हास्य नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। बीएवी की टीम ने भगवान कृष्ण और द्रौपदी से जुड़े प्रसंग पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में करण पब्लिक स्कूल की अनीता शर्मा, आर्य समाज से रेखा गुप्ता की टीम ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान सारिका सिंघल, सोनिया गोयल, प्रदीप गुप्ता, महेश जोशी, विपुल सिंघल, सुनील सैन आदि रहे।

जाग्रति विहार सी ब्लाक में समिप्ता क्लब द्वारा आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेती क्लब - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें