फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए ही बदलेगा प्रदेश की सियासत : डॉ. भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजकुमार भाटी ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का मुद्दा केवल एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा हथियार है। संगठन जितना अधिक एकजुट और मजबूत होगा, जनता की आवाज उतनी ही बुलंद होगी। वह शनिवार को वेदव्यासपुरी में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. राजकुमार भाटी ने आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली अखिलेश यादव की विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेरठ की कार्यकारिणी को इस रैली में अपनी ताकत झोंकनी होगी ताकि पूरे प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाए। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीएसपी भारत गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने की सीख दी।
नवनियुक्त जिला सचिव शुभम चपराना के आवास वेदव्यासपुरी में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने की। जिला कार्यकारिणी का स्वागत फूलों की माला और पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी मिशन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पिछले दिनों इस नई जिला कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष ने किया था। इस दौरान पुष्पेंद्र कसाना, प्रदीप कसाना, योगेंद्र जाटव, रविंद्र प्रेमी, अमित शर्मा, संदीप यादव, आशीष प्रजापति, डॉ. कय्यूम, डॉ. अजय अधाना और डॉ. नासिर सुल्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें