शाइनिंग स्टार लेडिज क्लब की होली सभा गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुई। इसमें देसी होली विदेशी मैम थीम रखी गई। शुभारंभ शालू गुप्ता ने किया।
पारुल गुप्ता, सुरभि अग्रवाल, दीपा ऐरन, शिवाजी गोयल, अर्चना सिंह, मिताली शर्मा, संगीता, पायल, रीना, ज्योत्सना और अंशु ने डांस की प्रस्तुति दी। फैशन शो में महिलाओं ने रैम्प वॉक किया। संचालन मंजू गर्ग और ज्योति गांधी ने किया। भारत विकास परिषद् की होली सभा चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में हुई। अध्यक्षता पीके शर्मा ने की। नरेश गोयल, आनंद गौतम, मुकुल अग्रवाल और राजीव गोयल ने शुभारंभ किया। लता शर्मा, मृदुला गोयल, सोनिया, रीना, रीतू ने सहयोग दिया। डायमंड हैवेंस क्लब की होली सभा सुभद्रा फार्म में हुई। पुनर्नवा क्लब की होली सभा और संगीत संध्या का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल में हुआ। आयोजन में विभावरी व आनंद म्यूजिक नाइट हुई। गुजरात से आई विभावरी नितंात यादव ने गीत सुनाए। संगीत निर्देशक अनिल, आनंद विनोद ने गीत सुनाए। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने किया। बच्चों ने रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल, प्रबंधिका कुसुम रानी, पूजा वर्मा आदि मौजूद रहे।
डिफेंस एंक्लेव स्थित वेंक्टेश्वरा ब्लूमिंग बड स्कूल में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हुआ। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शुभारंभ मुख्यातिथि चेयर पर्सन अंजुल गिरि और प्रधानाचार्य सदफ खान ने किया। कोआर्डिनेटर बरखा काजला व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का सहयोग रहा।