फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : एसडी सदर टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज सदर के मैदान पर चल रही बालक हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एसडी सदर और यंग्स जूनियर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर की टीम ने 3-2 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैच की शुरूआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के मध्य में यंग्स जूनियर 2-1 से बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर के बाद भी एसडी सदर ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, यंग्स जूनियर टीम की ओर से 10वे मिनट में नवनीत सैनी और 22वे मिनट में आलोक ने गोल किया। एसडी सदर टीम की ओर से 16वे मिनट में वंश सिंगल, 34वे मिनट में मयंक त्यागी, 42वे मिनट में मयंक पाल ने गोल किया और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। 14 और 15 मार्च को परीक्षा होने के कारण कोई मैच नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें