मेरठ। जम्मू कश्मीर में चल रही नॉर्थ जोन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेरठ के देव कुमार ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता 12 से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें देव ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में 437.5 किलोग्राम वजन के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेरठ के आसपास के जिलों से भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अमित राय, मेरठ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव सत्यप्रकाश राघव, राजेंद्र सिंह, जय गोपाल, पवन आदि ने देव को बधाई दी। संवाद