फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : एसडी ब्लू की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर सोमवार को सब जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एसडी ब्लू टीम ने सिवाया को तीन-दो से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडी ब्लू टीम की ओर से कृष्ण लोधी ने 17वें मिनट में, मनीष प्रजापति ने 24वें मिनट में और कृष्ण सैनी ने 38वें मिनट में गोल किए। सिवाया टीम की ओर से अक्षित चौहान और मयंक त्यागी ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक आकाश चौहान और कोच जोगेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार सुबह दस बजे खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक नवीना शुक्ला द्वारा किया जाएगा। सोमवार को मैच से पहले दंत चिकित्सक अर्जित विहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें