फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य भाजपा की नीतियां और सिद्धांत : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बोलते भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी ध्वज फहराया।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पहले विचारधारा फैलाने के लिए चुनाव लड़ती थी। आज पार्टी की नीतियों को देश और वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र बना है। धारा 370 का निष्कासन और राम मंदिर निर्माण जैसे असंभव कार्य पूरे हुए हैं। इससे देश की एकता और अखंडता सुदृढ़ हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की, संचालन संजीव बंसल व वीनस शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने इसे प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर शांति, स्थिरता और विकास का प्रतीक है। विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों से प्रेरित है। हरवीर पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, विमल शर्मा, सत्यवीर त्यागी, अमित शर्मा, संजीव राणा, कुलदीप तोमर आदि उपस्थित रहे। हापुड़ रोड स्थित फेमस प्लाजा पर भाजपा नेता परवेज सैफी व यूनुस सैफी के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर ओवेश सैफी, मुस्तकीम कुरैशी, सरफराज, नफीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें