मेरठ। गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहियानगर योजनाओं के किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से सिसौली स्थित उनके आवास पर मिले। गंगानगर संघर्ष समिति अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष से वार्ता होगी।
इसी संबंध में नरेश टिकैत से वार्ता की गई। रॉबिन चौधरी, गौरव चौधरी, मंगल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।