फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा के साथी पर रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांंग
विज्ञापन

आरोपी के अंजाम भुगतने की धमकी की ऑडियो पुलिस को सौंपी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी नगर निगम में कार्यरत रजनीश गोयल ने हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अमित मरिंडा के साथी पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में थाने और अब मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



रजनीश गोयल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि नगर निगम में सेवारत हैं। उन्हें 06 मई को फोन पर अमित मरिंडा के साथी ने कॉल कर धमकी दी थी। अमित मरिंडा लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने के आरोप में बंगलूरू जेल में बंद हैं। आरोपी ने रंगदारी की रकम नहीं बताई लेकिन रुपयों का इंतजाम करने के लिए कहा था। आरोपी ने कॉल कर रुपयों का इंतजाम न होने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पर दी थी। अभी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी कभी भी उन पर या उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर सकता है। आरोपी पहले भी हत्या कर जेल जेल जा चुका है। उन्होंने आरोपी के धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें