सरधना। थाना क्षेत्र के बदरूद्दीन नगर नानू निवासी जमील ने खुद को बंगाल निवासी बताने वाली महिला पर ब्लैकमेल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जमील ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले एक महिला उसके घर के बाहर आकर बैठ गई। महिला स्वयं को बंगाल निवासी बताया। पीड़ित का आरोप है कि महिला को वहां से जाने के लिए कहने पर उसने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। साथ ही 50 हजार रुपये की मांग की और रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी दी। जमील का कहना है कि उसका महिला से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।