फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशीला पदार्थ सप्लाई करते रंगे हाथ दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर सनी कालिया, जेल में काट चुका है सजा

Thu, 08 Oct 2020 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर सनी कालिया को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि जेल से छूटने के बाद सनी ने अब नशीला पदार्थ सप्लाई करना शुरू कर दिया था। उसके दो साथी बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को नशीला पदार्थ बेचते हिस्ट्रीशीटर सनी कालिया को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्रह्मपुरी में चर्चित तीन लोगों की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। वह हमला, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार सनी कालिया जेल से छूटने के बाद नशे का धंधा करने लगा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस का दावा है कि सनी के साथ उसके दो और साथी नशे का धंधा करते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सनी से 600 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मौके पर पहुंचे अधिकारी

पश्चिम यूपी में नशे का धंधा तेजी से फैला
पश्चिम यूपी के मेरठ समेत अन्य जनपदों में नशे का धंधा तेजी से फैल रहा है। गांजा, चरस, भांग को पुड़ियों में बेचा जा रहा है। कई बार स्कूल-कॉलेज, मेन बाजार व सार्वजनिक स्थल पर नशे का सामान बेचते पुलिस ने लोगों को पकड़ा। पुलिस इस मामले में दो-तीन बार कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन असली गुनहगार हत्थे नहीं चढ़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले लालकुर्ती पुलिस ने शराब व भांग के ठेके चलाने वाले सत्येंद्र और राजू चौहान को चरस और गांजा बेचने के मामले में जेल भेजा था। एएसपी कैंट द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें