सचिन सिरोही को पुलिस ने किया नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के दिन हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन सिरोही का कहना है कि 22 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे से ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें उनके घर पर नजरबंद कर रखा है।
अपनी ही सरकार में कार्रवाई का आरोप
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि वह लंबे समय से सनातन और हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी 'अपनी कही जाने वाली हिंदुत्ववादी सरकार' के कार्यकाल में उनके खिलाफ अब तक 9 मुकदमे दर्ज हुए, दो बार जेल जाना पड़ा और गुंडा एक्ट व जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की गई।
यह भी पढ़ें: UP: मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा चाक चौबंद-ये रहेगा कार्यक्रम
पुलिस प्रशासन से पूछे सवाल
सचिन सिरोही ने मेरठ पुलिस प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर उनसे ऐसा कौन सा डर है, जिसकी वजह से हर बार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उन्हें नजरबंद किया जाता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
आंदोलन की चेतावनी
सचिन सिरोही ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके साथ इसी तरह की कार्रवाई की गई तो वह अपने परिवार सहित लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।