उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार सुबह सद्धभावना मैराथन का आयोजन किया गया। गेटवे इंटेरनशनल स्कूल की ओर से राष्ट्र वंदना चौक से इस मैराथन की शुरुआत कराई गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू कराई। जहां हिंदू और मुस्लिम की एकता दिखाई दी और सभी ने मिलकर मैराथन में दौड़ने वालों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
मैराथन राष्ट्र वंदना चौक से स्कूल पर खत्म हुई। जहां एसपी नीरज जादौन ने कहा कि यहां सभी धर्म और जाति के लोग है और सभी को एक साथ भाईचारा बनाकर रहना चाहिए। सभी को देश की शांति के लिए एकजुट रहना चाहिए, क्योंकि एकजुटता से हमारी ताकत भी बढ़ती है।