फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में हिंडोला महोत्सव मनाया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..अन्नपूर्णा मंदिर में हिंडोला महोत्सव में राधा कृष्ण को झूलते श्रद्धालु.......संव
विज्ञापन
मेरठ। अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धा के साथ ठाकुर जी का हिंडोला महोत्सव मनाया गया। इसमें प्रभु को 56 भोग लगाया गया। महोत्सव में इस बार युगल सरकार का झूला व फुलवारी के बंगले का दर्शन किया गया। सावन मास में प्रिया राधा रानी जी को आनंद देने के लिए ठाकुर जी झूले और फुलवारी के बंगले में विराजते हैं।
विज्ञापन

वृंदावन के भजन गायक नितिन कथुरिया और निकुंज देव ने हिंडोला कुंजवन डालो री झुलन आयी राधिका प्यारी... जैसे भजन सुनाकर भक्तों को आनंदित कर दिया। भक्तों को 56 भोग में गुंजिया का प्रसाद बांटा गया।
इस दौरान बताया गया कि मासिक कीर्तन प्रतिमाह राधा गोविंद शयन आरती परिकर के माध्यम से किया जाता है। इसमें ऋतु के अनुसार भोग लगाया जाता है। इस अवसर दीपक अग्रवाल, अतुल गर्ग, मयंक अग्रवाल, नितिन गुप्ता ,अभिषेक मित्तल, सचिन गुप्ता, हिमांशु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें