मेरठ। इस्माईल डिग्री कॉलेज में एमए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी का वायवा तीन अक्तूबर को सुबह दस बजे से होगा। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज व कृषक डिग्री कॉलेज मवाना की छात्राओं की परीक्षा भी यहीं होगी।
आरजी कॉलेज में ही होगी परीक्षा
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बीए व बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा व एमए, एमएससी व एमकॉम चौथे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं कॉलेज में ही होंगी। छात्राएं अपने विभाग में संपर्क कर सकती हैं।