आरजी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग आईपीएसए के बीच समझौते पर किए हस्ताक्षर
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन (आईपीएसए) के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक और आईपीएसए महासचिव व मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौता संयुक्त सेमिनार, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, शोध प्रकाशन एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों से छात्र-शोधार्थियों को जोड़ेगा। प्राचार्य ने इसे शोध संस्कृति और नवाचार के लिए मील का पत्थर बताया। डॉ. गरिमा मलिक ने औषधीय पौधों का संरक्षण, विकास और सतत प्रबंधन पर व्याख्यान दिया।
मानवाधिकार दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में 45 छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर हिमांशी तोमर, द्वितीय स्थान पर जोहा व तृतीय स्थान पर हिमांशी और दिव्या ने प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार पलक और साजिया को मिला। संयोजिका डॉ. नलिनी द्विवेदी रहीं।