फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रेंज में हाईवे पर 240 प्वाइंटों पर 24 घंटे होगी पुलिस की तैनाती

Fri, 25 Nov 2016 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी बढ़ते ही हाईवे पर लूटपाट की वारदातों में वृद्धि होने लगी है। इसको देखते डीआईजी के. एस इमेनुअल ने मेरठ रेंज में हाईवे पर 240 प्वाइंटों पर 24 घंटे पुलिस फोर्स तैनात करने का प्लान तैयार किया है। डीआईजी ने कप्तानों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। कहा कि हाईवे की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एनएच 58 पर बदमाशों ने एक सप्ताह में आठ और हापुड़ एनएच 24 पर तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सर्दी आते ही हाईवे पर बदमाश सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए डीआईजी मेरठ ने सभी कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं कि हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात करें। मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 52 प्वाइंट, एनएच 24 पर 45 प्वाइंट समेत मेरठ रेंज के जिलों में हाईवे पर 240 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

बैरियर लगाकर करेंगे चेकिंग
डीआईजी ने कहा कि हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग व्यवस्था लागू की गई है। रात नौ बजे के बाद हाईवे से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को चेक किया जाएगा और शिफ्टों में पुलिस की ड्यूटी लगेगी। संबंधित थाने की पुलिस रोजाना हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भेजेगी। इसके लिए एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो इसकी समीक्षा करेंगे। डीआईजी बोले कि मैं खुद हाईवे पर जाकर व्यवस्था देखूंगा।
विज्ञापन


हाईवे पर यूपी 100 भी अलर्ट
हाईवे पर रात को यूपी 100 की गाड़ियों की संख्या भी डीआईजी ने बढ़ाई है। डीआईजी ने बताया कि यूपी 100 की करीब आठ गाड़ियां रात नौ बजे के बाद हाईवे पर नजर आएंगी। सूचना आते ही तत्काल वह मौके पर पहुंचेगी। संबंधित थानेदार और सीओ को वारदात की जानकारी भी यूपी 100 में तैनात पुलिसकर्मियों को देनी होगी। ताकि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जाकर स्थिति को कंट्रोल करें।

पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला
पुराना रिकॉर्ड देखकर पुलिस अधिकारियों ने सर्दी में हाईवे पर सुरक्षा के प्लान का खाका तैयार किया है। पुलिस के मुताबिक सर्दी के सीजन में बदमाश ज्यादा लूटपाट की वारदात करते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने सारी तैयारी की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें