नेशनल हाईवे-58 पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के चलते मंगलवार को मुजफ्फरनगर बाॅर्डर पर दादरी से मोदीपुरम तक हाईवे को वनवे कर दिया गया है। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया।
रात से प्लान लागू हो गया है। इस रूट तक अब एक साइड में वाहन और एक साइड में कांवड़िए चलेंगे। संख्या ज्यादा बढ़ने पर पूरे हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। सोमवार रात से हाईवे पर एक साइड की सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया था।