फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
सरधना। रेड रोज प​ब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। बेगमाबाद स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधक रमनदीप चौधरी ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित आंदोलनों जैसे असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को देश छोड़ने पर विवश किया। प्रधानाचार्य सायरा अहमद ने छात्रों को बताया कि गांधी ने सामाजिक एकता, दलितों के उत्थान, खादी के प्रचार और हिंदू-मुस्लिम एकता जैसे विषयों पर विशेष कार्य किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, राशिद अली, अतुल कुमार, रिया, प्राची त्यागी, पूनम, बबीता, शिवानी, अलिशा, सबिया और सानिया मिर्जा सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गांधी-शास्त्री जयंती और रामनवमी उत्सव मनाया
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में मंगलवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र वेदांश ने गांधी और हम्माद अली ने शास्त्री की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। रामनवमी और विजयादशमी के पावन पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। नौ छात्राओं ने नौ देवियों की वेशभूषा धारण कर मंच पर प्रस्तुति दी, जबकि डांडिया नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। राम दरबार की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई। विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से नौ देवियों की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन चंचल शर्मा ने किया।

छात्राओं ने पोस्टर बनाकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन डॉ. राजेश्वरी ने किया। उन्होंने बताया कि केवल 20 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार देखा और देश की आजादी के लिए क्रांति का मार्ग चुना। चित्रकला विभाग और एनएसएस की ओर से संयुक्त रूप से हस्तकला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रंग, ग्लिटर, दर्पण और मोतियों से कलश सजाए। निर्देशन नीतू और शबाहत अंसारी ने किया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

सरधना। रेड रोज पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। संस्थान

सरधना। रेड रोज पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें