फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में केपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाला स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई एनईपी 2020 पर आधारित केपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर आधारित केपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला में शिक्षकों के लिए निर्धारित 50 घंटे की अनिवार्य ऑफलाइन प्रशिक्षण शृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। कार्यशाला में विद्यालय के प्राथमिक स्तर से लेकर पीजीटी स्तर तक के लगभग 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्रों का संचालन सीबीएसई की प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन मुक्ता शर्मा, ममता सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने एनईपी के प्रमुख बिंदुओं जैसे दक्षता आधारित शिक्षा, अनुभावनात्मक अधिगम, मूल्यांकन में सुधार तथा शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी एवं प्रबंधिका मीनू रस्तोगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें