फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान पर गिरा, बिजली के उपकरण फुंके, लाइन हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मिल रोड बाईपास पर मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान पर गिर गया। जिससे दो मकानों व जिम के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर देकर हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिल बाईपास पर मकानों के ऊपर से हाईटेंश्न लाइन गुजर रही है। इस लाइन के नीचे मनीष कुमार का जिम है। सठला फीडर को जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर जिम की छत पर गिर पड़ा, जिससे जिम के अंदर और पड़ोसी मुनीश्वर बंसल, कपिल के मकान में लगे सभी घरेलू विद्युत उपकरण व मकान की समस्त बिजली फीटिंग जल गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
इस पर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। बबीता, आंचल बंसल, वंशिका प्रताप, सीता, पिंकी आदि ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जिम के ऊपर से 33 हजार की लाइन गुजर रही है। इसके तार जर्जर अवस्था में हैं। जिम पर तार टूटकर गिरने से उनके समस्त बिजली उपकरण फुंक गए। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जान बचाई। पहले भी दो बार हादसा हो चुका है। उन्होंने मकान के ऊपर से लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सठला फीडर के जेई संजय कुमार ने मौके पर जांच की। उपखंड अधिकारी प्रथम विनय कुमार ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईटेंशन लाइन हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए कहा है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गोविंद्र गुप्ता, महामंत्री विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, अक्षत जैन, विशाल गुप्ता, हेमंत कुमार, पिंकी देवी, राजबल कुमार, दीपक कुमार, स्पर्श, संजय, शकुंतला, गीता, लक्ष्य, आशु, प्राची, बबीता, आंचल, पंकज बंसल, मुकुल, रुचि, सुजल, सुभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें