मवाना। केला गोदाम पर बैंक द्वारा सील लगाए जाने के विरोध में पीड़ित व्यापारी और अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। बाद में आधी धनराशि जमा करने पर सील खोलने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
मोहल्ला काबली गेट में हरीश कुमार का केला गोदाम है। हरीश कुमार ने 2019 में बैंक से ऋण लिया था। 2019 में ही हरीश की मौत हो गई थी। केला गोदाम की बेटा आशीष जैन देखरेख कर रहा था। ऋण की किश्त जमा नहीं होने पर शिवालिक बैंक ने तीन-चार दिन पहले केला गोदाम पर सील लगा दी थी। आरोप है कि आशीष जैन सोमवार सुबह 10 बजे से ऋण का पैसा जमा करने के लिए बैंक में बैठा हुआ था, लेकिन बैंक अधिकारी पैसा जमा नहीं कर रहे थे। डेढ़ बजे तक जमा नहीं होने पर व्यापारियों को जानकारी दी। इस पर अमित जैन के नेतृत्व में व्यापारी बैंक में पहुंचे तथा हंगामा किया।
बैंक शाखा प्रबंधक अंकित वर्मा ने बुलाकर व्यापारियों से बात की। जिस पर आधा पैसा जमा कराने के लिए कहा। इस पर व्यापारी तैयार हो गया। पैसा जमा होने पर सील खोलने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
शाखा प्रबंधक अंकित वर्मा ने बताया कि 35 लाख रुपये का ऋण हो गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सील लगाई गई थी। अधिकारियों के कहने व आधा पैसा जमा करने पर सील खोलने का आश्वासन दिया।