फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन और 12 सेक्टर में बंटा मेरठ शहर

Fri, 01 Jan 2021 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। मेरठ शहर को पांच जोन, 12 सेक्टर व 62 सबसेक्टर में बांटकर गुरुवार सुबह से ही होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया, जो शुक्रवार को भी तैनात रहेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात, पार्षद निक्कू को पार्टी से किया गया निष्कासित 

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए होटलों में गुरुवार को चेकिंग अभियान चला। पार्टी को देखते हुए होटल मैनेजर और मालिकों से उनके यहां इंतजामों की जानकारी ली गई। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ लगी है। जो शहर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी करेगी। यह ड्यूटी शुक्रवार को भी लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 22 क्यूआरटी हैं, जोकि शहर में गश्त कर रही हैं। एसपी सिटी और सीओ शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। बाजारों में भी सुरक्षा के इंतजाम हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें