फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईस्कूल के छात्र ने प्री-बोर्ड परीक्षा से बचने के लिए गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्री बोर्ड की परीक्षा देने से बचने के लिए हाईस्कूल के छात्र ने सोमवार को अपने ही अपहरण का नाटक किया। उसने अपने मोबाइल फोन से अपनी बहन के मोबइल पर मेसेज भेज कर दो लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस के जरिए उसे तलाश किया तो वह सोमवार देर रात अपनी मौसी के घर मवाना में मिला। छात्र ने स्वीकार किया कि मंगलवार को होने वाले पेपर से बचने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन


टीपीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिवपुरम निवासी एक व्यक्ति का बेटा हाईस्कूल का छात्र है। उसके प्री बोर्ड की परीक्षा हैं। मंगलवार को भी उसका पेपर है। सोमवार शाम चार बजे छात्र ने अपने पिता से किताबें लाने के लिए 150 रुपये लिए और घर से बाजार जाने के लिए चला गया। इसके बाद वह लौट कर नहीं आया। न ही उसके मोबाइल पर काॅल जा रही थी। परिजन परेशान होकर उसे तलाशने लगे।
रात आठ बजे छात्र की बहन के मोबाइल फोन पर छात्र के मोबाइल से मेसेज आया है कि छात्र का अपहरण हो गया है। दो लाख रुपये की फिरौती का इंतजाम कर लें। बहन ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस मवाना में फलावदा रोड पर पहुंची। यहां छात्र अपने मौसा के आवास पर मिल गया। एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे तलाश लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में बताया कि पेपर देने से बचने के लिए उसने ही अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। वह घर से सीधा मवाना मौसी के घर चला गया। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा लिया। मौसी के घर से बहन को मेसेज को फिरौती का मेसेज किया और फिर मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा लिया। छात्र ने मेसेज करने के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड से हटाया था, उसी से उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली गई थी। मौसी को छात्र के झूठी कहानी गढ़ने के संबंध में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें