फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे संसद का घेराव

Fri, 20 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रही मुहिम के लिए बुलाई गई बैठक में सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। बैठक में संसद के घेराव की रणनीति तय की गई। कहा कि इस बार सभी राजनीतिक दलों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


इस मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारी, राजनेता, आम जनता तथा अधिवक्ता मेरठ बार एसोसिएशन के पं. नानक चंद सभागार में इकट्ठा हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि यह जनता का आंदोलन है।

वह सभी पार्षदों के साथ मीटिंग कर हर वार्ड से कम से कम एक-एक बस लेकर संसद के घेराव में शामिल होंगे। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से स्मार्ट सिटी को लेकर आंदोलन चलाया है। उसी तरह संघ हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन चलायेगा। भारी संख्या में व्यापारी संसद के घेराव में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने पद यात्रा कर जन जागरण करने का सुझाव दिया। कहा कि संसद के घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। दिल्ली से कांग्रेस के बड़े नेताआें से संपर्क कर उन्हें भी घेराव में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भी आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार अगर हाईकोर्ट बेंच स्थापित नही करती है तो अगले चुनाव में उसके विधायकों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। राज्य मंत्री राजपाल सिंह ने बेंच की मांग को जायज मानते हुए उसका समर्थन किया।

सुरभि परिवार से उपस्थित दिनेश तलवार ने किसी भी आंदोलन की सफलता के लिये तीन बिंदुओं खर्चा, पर्चा, चर्चा पर बल देकर सभा में जोशपूर्ण वक्तव्य दिया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह सिरोही, चौ. नरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र पाल शर्मा, जीएस धामा,  सतीश चंद गुप्ता, डीडी. शर्मा, नेपाल सिंह सोम, राजेंद्र सिंह जानी, केपी शर्मा, विनोद गौतम, अनिल कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

सभा की समाप्ति के बाद चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एवं संयोजक संजय शर्मा के साथ महापौर, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष व अन्य विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम पंकज यादव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें