शामली में सहारनपुर से आ रही रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली ने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका कराया गया। इस दौरान गंभीर हालत के चलते तीन लोगों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे में कई लोग घायल
सहारनपुर डिपो में अनुबंधित बस चालक सोहनवीर निवासी रामपुर मनिहारान व कंडेक्टर मुकेश गुंजहेडा सहारनपुर सवारियां लेकर शामली की ओर आ रहे थे। जैसे ही बस थाना आदर्श मंडी के सिक्का के पास पहुंची, तो सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक साइड से ट्राली ने फाड़ दिया। इस दौरान बस में सवार अरमान, शहजाद, मोमीना निवासी थानाभवन, सुमित्रा पत्नी रामनाथ सिंह निवासी लुधियाना, नफीसा निवासी लुहारी थानाभवन, सुबोध निवासी हथछोया झिंझाना, विरेंद्र सिंह निवासी रसूलपुर, पहल सिंह निवासी साल्हापुर नकुड़ सहारनपुर, छोटी पत्नी किरनपाल व किरनपाल निवासी दल्हेड़ी सहित करीब 12 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद अफरातफरी मची
घायल महिला अस्पताल में भर्ती
उधर, ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया था। सिक्का में बस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पलभर में देखते ही देखते वहां पर चीखपुकार मच गई। मौके पर राहगीर तथा आसपास काम कर रहे लोग भी आ गए और बस में फंसे घायलों को बमुश्किल निकाला गया।