फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुरेश राणा के क्षेत्र में गोकशी पर बवाल, मांस को देख उड़ गए पुलिस के होश

Fri, 31 Mar 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
राज्यमंत्री सुरेश राणा
विज्ञापन
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी में मांस सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से दीवार फांदकर फरार हो गया। मौके से बरामद मांस को गड्ढे में दबा दिया गया। वहीं, गोकशी के उपकरण जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उधर, पशु चिकित्सक की प्रारंभिक जांच में उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। यहां से हाल ही में सुरेश राणा राज्यमंत्री बने हैं।  
विज्ञापन

पुलिस ने 12 कटड़ों को मुक्त कराया

मीटिंग लेते डीएम और एसएसपी
पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने गांव मसावी में मुस्तकीम पुत्र हबीब के मकान पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुस्तकीम पुत्र हबीब और उसका साथी गुलफाम पुत्र नसीर पशुओं का कटान करके मांस बेच रहा था। गांव का ही ताहिर पुत्र लियाकत अपने सहारनपुर के मवींकला निवासी एक रिश्तेदार इकबाल पुत्र आबाद राव के साथ मांस खरीदने के लिए आया हुआ था। पुलिस के छापामारी के दौरान आरोपी गुलफाम मकान की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तकीम, इकबाल और ताहिर को हिरासत में ले लिया। मौके से बरामद मांस की पशु चिकित्सक से जांच कराई, तो प्रारंभिक जांच में उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई। मौके से बरामद 26 किलोग्राम गोमांस को गड्ढे में दबवा दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुस्तकीम ने बताया कि वह और उसका साथी गुलफाम गांव के जंगल में गोकशी करके मांस को घर लाकर बेचते हैं। शनिवार को भी लगभग 50 किलो मांस लाया गया था, जिसमें 25 किलो मांस बेच दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। छापामारी में चौकी प्रभारी कादरगढ़ एसआई अविनाश अष्टवाल, पुलिस टीम योगेश, गौरव, पिंटू कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

पुलिस ने 12 कटड़ों को मुक्त कराया
शामली। अवैध कटान के लिए ले जाए जा रहे 12 कटड़ों को पुलिस ने मुक्त करा लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की बनत के गोहरनी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक 12 कटड़ों को क्रूरता के साथ बांधकर ला रहा है। इन कटड़ों का कटान होना है। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने छापा मारा और गोहरनी रोड से आरोपी युवक रफी पुत्र अकबर निवासी हकीकत नगर बनत को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। एसओ आदर्श मंडी साहब सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में गोवंश तस्करी और कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें